रांंची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखण्ड के पीड़ितों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों की टीम ने इलाजरत घायल यात्रियों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हाल जाना।  टीम ने इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की। वहीं ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी। जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया अभी जारी है।

इधर, ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद केंंद्र और ओडिशा राज्य सरकार राहत कार्यों की लगातार मॉनेटरिंग कर रही है। घायलों के इलाज और रूट पर पुनः रेल परिचालन के लिए तत्परता से प्रयास हो रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने 139 हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। जिनपर 24×7  हादसे में घायल यात्रियों और इलाज से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!