जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा महादानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती समारोह राष्ट्र गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से महादानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पहलेे जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से शोभायात्रा निकाली गयी, जो एग्रीको सिग्नल होते हुए भालूबासा रोड़ से साकची गोल चक्कर से एमजीएम गोलचक्कर भामाशाह चौक पहुंचकर कार्यक्रम में तब्दील हुआ।
भालुबासा चौक पर आकाश जयसवाल के नेतृत्व मे शोभा यात्रा मे शमिल लोगो के बीच फल वितरण एवं अध्यक्ष राकेश साहू को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, हलवा एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस दौरान जय भामाशाह, जय तेली समाज, दानवीर भामाशाह अमर रहे। तेली एकता जिंदाबाद के जयकारे से लौहनगरी गूंज उठा।
मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि लोकहित और आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा को चिरस्थाई रखने के लिए बिहार, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इनके नाम से कई योजनाएं भी चलाई जाती है। जब भी दानवीरता की बात होगी, उनमें महादानी भामाशाह का नाम सबसे पहले आएगा। भामाशाह ने हल्दी घाटी की युद्ध मे पराक्रमी राजा महाराणा प्रताप का तन, मन, धन से सहयोग देकर जो मिसाल पेश की है, वह हमारे पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।
मौके पर सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष गोपाल साहू, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साह, रंजीत कुमार साव, जिला सचिव अशोक साह कृष्ण देव प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद सरायकेला खरसावां के जिला कोषाध्यक्ष सतनारायण प्रसाद जुगसलाई थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, उलीडीह थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश साहू, टेल्को गरुड़ भाषा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष प्रेम दास, गोलगुरी थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय शाह, अमन साहू, लाल भट्टा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू साहू, बाबूडीह क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कल्याण नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण साहू, छाया नगर प्रभारी उमेश साहू, मुन्ना साहू, गौतम साहू, चंद्रिका प्रसाद, मानगो महिला अध्यक्ष कंचन देवी , स्वेता कुमारी, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, डॉ ऋषिकेश, अधिवक्ता विनोद शाह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि शंकर साहू, रमेश साव, महादेव साव, विनोद साव, राजू साव, अनिल साह, शैलेंद्र कुमार, संतोष साहू, सागर साव, शैलेंद्र कुमार कल साहू जनक बिहारी गुप्ता गोलू कुमार सत्यदेव प्रसाद राकेश कुमार प्रभात कुमार सतनारायण साहू कमलेश साहू सरवन साहू सरजू प्रसाद शिव शंकर साहू विद्यानंद साहू दिलीप शाह रोहित शाह हर्ष गुप्ता राजा साहब कृष्णा साहब महेश साहू अखिलेश साहब विक्की साहब सूरज साहू राहुल साहू अमन साव, गोलू साव, उमेश शाह, राजू साव, दीपक साव, सूरज साव, विशाल कुमार आदि समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।