उरीमारी (हजारीबाग):  विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को लोकल सेल मुंशी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से अध्यक्ष चरका करमाली,  सचिव महादेव बेसरा, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, डॉ जी.आर.भगत और कानू मारंडी शामिल रहे 

बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की उरीमारी परियोजना प्रबंधन और आशीर्वाद आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को दिए गए मांग पत्र और रिमाइंडर पर साकारात्मक पहल नहीं की गई है। जिसकी वजह से मोर्चा आगामी 12 सितंबर को उरीमारी परियोजना और आउटसोर्सिंग कंपनी का काम-काज ठप कराएगा। 

इस दौरान कहा गया कि उरीमारी परियोजना में काम कर रही आशीर्वाद आउटसोर्सिंग कंपनी को लोकल सेल में पर्याप्त कोयला और बिस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मांग पत्र सौंपा गया था। पहल नहीं होने पर स्मरण पत्र देकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इधर, प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। जिसके विरोध में आगामी 12 सितम्बर को उरीमारी परियोजना और आउटसोर्सिंग खदान में काम बंद कराया जाएगा।

मौके पर धर्मदेव करमाली, बिश्वनाथ मांझी, मुनीष मांझी, सीतामनी देवी, विजय करमाली, दसाराम हेमब्रोम, जुरा सोरेन, जातरु बेसरा, पूरन मांझी, कंचन सोरेन, तालो बेसरा, सिगु हेमब्रोम, सीतामनी देवी, मनु टुडू, राजेंद्र किस्कू, बसदेव सोरेन बिरजू सोरेन, गुप्ता सोरेन, रामबृक्ष सोरेन, चंदू जायसवाल, कतीलाल हेमब्रोम, सरोज मुर्मू, रतन पवरिया, मानाराम हांसदा, बिजय हांसदा, बिनोद प्रजापति गुली प्रजापति, कुला प्रजापति, रामा उरांव, नंदू प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, मानाराम मांझी, विजय हांसदा, फूलमती देवी, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, सूर्य मुनि देवी, मुनिका देवी, सुशीला देवी, रुशुमुनी देवी, फूलोसरी देवी झोमरो देवी, बसंती देवी,शांति देवी, रीता देवी, ताल्लु मांझी, राज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!