केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आवास घेरेगा संघ

बड़कागांव। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ बड़कागांव प्रखंड स्तरीय बैठक आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में की गई। बैठक की अध्यक्षता आरती वर्मा एवं संचालन सरिता देवी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान ने कहा कि विगत विधानसभा सत्र के दौरान रांची में धरना दिया गया। लेकिन इस बार भी सिर्फ आश्वासन ही मिला।

उन्होंने कहा कि हम गरीब रसोईया पर कोई भी विधायक या राजनीतिक दल की चिंता नहीं है। अब हम लोग अपनी लड़ाई को स्वयं लड़ेंगे एवं मांग हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि बच्चों को डिब्बा बंद केमिकल युक्त खाना दिया जाए। जबकि 20 वर्ष से विद्यालय में ही ताजा भोजन बनाकर बच्चों को दिया जाता रहा है। बावजूद कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। डिब्बा बंद खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होगा। यह सिर्फ गरीब रसोईया का काम छीनने की योजना है। वित्तीय वर्ष का मानदेय भी बकाया है।

कहा गया कि केंद्र द्वारा फंड नहीं भेजे जाने के कारण संघ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के कोडरमा स्थित आवास का घेराव करेगा। वहीं बैठक में बड़कागांव प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाकर संकुल एवं प्रखंड स्तरीय संगठन बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रीना देवी, सरिता देवी, मुनिया देवी, गीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, बुधनी देवी, सुनीता देवी, नदिया देवी, आशो देवी, पानो देवी, राजकुमारी देवी, रेखा देवी, फुलवा देवी, पार्वती देवी, सुमन देवी, पंचम देवी, मालती देवी, नूरजहां, आशिया खातून, मेहमान निशा, फातिमा खातून, गीता देवी, रोहिणी देवी, मौसमी देवी, मानवा देवी, अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में रसोईया, संयोजिका एवं अध्यक्ष शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!