पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को एकल अभियान रामगढ़ अंचल के पतरातू और भुरकुंडा संच की मासिक आचार्य बैठक हुई। जिसका नेतृत्व भुरकुंडा संच समिति संरक्षक योगेश दांगी ने किया। बैठक से पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए देशवासियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान संरक्षक योगेश दांगी ने आचार्य और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आंतकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक साथ 26 लोगों की धर्म पूछ-पूछकर हत्या कर दी। यह घटना बेहद दुखद और चिंतनीय है। 

अवसर पर भुरकुडा पंचायत मुखिया अजय पासवान ने आतंकी घटना पर दुःख प्रकट किया। कहा कि हिन्दू समाज को इसपर चिंतन करने और संगठित होने की आवश्यकता है। संगठित होकर ही आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा सकता है। 

मौके पर दक्षिण झारखंड सम्भाग कार्यालय प्रमुख बबलु प्रजापति, अंचल अभियान प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार,अंचल खेल प्रमुख खिरेंद्र कुमार, पतरातु संच प्रमुख नागेश्वर महतो, भुरकुंडा संच प्रमुख शान्ती देवी, आचार्या यशोदा देवी, लीलावती देवी, वीना देवी सपना देवी, पियाशो कुमारी, रेखा कुमारी, ललिता कुमारी, मनमती देवी, खुशबू कुमारी, आरती कुमारी, वीना कुमारी, ममता कुमारी, सहित 56 आचार्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!