रामगढ़: शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं। जगह-जगह बजते भजनों और भक्ति गीतों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। वहीं जिले भर में पूजा समितियां पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटी हुई हैं। कारीगर पूजा पंडालों को अंतिम रूप देते दिख रहे हैं। पूजा पंडालों की सजावट और आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा करते लोग दिख रहे हैं। कई पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि कई जगहों पर साज-श्रृंगार अब भी जारी है। जिला के मां छिन्नमस्तिका के धाम रजरप्पा में भव्य रूप से मातारानी की पूजा हो रही है।

वहीं घुटुवा, रामगढ़, रांची रोड, कुजू, बरकाकाना, सेंट्रल सौंदा, सयाल, भुरकुंडा, घाटो सहित कई जगह आकर्षक पंडाल बनाएं जा रहे हैं। घुटुवा नयानगर मैदान में इसबार बड़े मेले की भी तैयारी की जा रही है। श्रद्धालु पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। षष्ठी को पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ प्रतिमाओं के पट खोले जाएंगे।

By Admin

error: Content is protected !!