रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत थाना मैदान स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुरकुंडा की छत से बीती रात चोरों ने तड़ित चालक की चोरी कर ली। मामले को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि सुबह विद्यालय खुलने पर छत पर लगा तड़ित चालक गायब पाया गया।

मामले में विद्यालय के शिक्षक अशोक राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चोरी गए तड़ित चालक की अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 हजार होगी। उन्होंने बताया कि तकरीबन डेढ़ माह पूर्व अज्ञात असमाजिक तत्वों ने विद्यालय की एक तरफ की बाउंड्री तोड़ दिया था। इस संबंध में भी ओपी में आवेदन दिया गया था।

बताते चलें कि भुरकुंडा ओपी की चहारदीवारी और स्कूल के बीच मात्र सड़क का फासला है। ऐसे में विद्यालय के दोतल्ला भवन पर लगे तड़ित चालक की चोरी क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!