रिपोर्ट- सिकंदर बेदिया
डाड़ी (हजारीबाग): लोकसभा चुनाव के पांचवे फेज में सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर डाड़ी प्रखंड के मतदाताओं का उत्साह देखते बना। सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। वही शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट दिया।
इस दौरान डाड़ी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरकुट्टा बूथ संख्या 93 में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बुथ में कुल मतदान 814 हुआ। जिसमें महिला 410 पुरुष 404 थे। इस बुथ में सबसे उम्रदराज महिला रोलिया देवी उम्र 95 वर्ष ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही गिद्दी स्थित कन्या मध्य विद्यालय बूथ संख्या 98 में 962 मतदाताओं में से कुल 502 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 252 महिलाएं और 250 पुरुष मतदाता शामिल थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्राईन मोड़ा के बूथ संख्या 91 में कुल 1312 में से 812 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 92 में 1331 मतदाताओं में से 902 मतदाताओं ने वोट डाला। बुथ संख्या 89 में 1042 में से 872 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।