हज़ारीबाग लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीत का बनेगा रिकॉर्ड : प्रतुल

भाजपा हजारीबाग लोकसभा स्तरीय मीडिया सेंटर का हुआ उद्घाटन

हज़ारीबाग़:  लक्ष्मी सिनेमा कैंपस में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा स्तरीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, ज़िलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, पूर्व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी और ज़िला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पाकिस्तान की सैनिक हमारे जवानों का सर काट कर ले जाती थी और कांग्रेस सरकार चुपचाप बैठे रहती थी किंतु मोदी सरकार में पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख माँगने को मजबूर है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस दोहरी राजनीति करती है अब देश में एक विधान एक निशान चलेगा। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति को तेज करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन भी लागू होगा। डीबीटी के माध्यम से लाभूकों को पैसे ट्रांसफ़र हो रहे हैं जबकि राजीव गांधी ने ख़ुद कहा था कि लाभूकों को 15 फ़ीसदी ही राशि पहुँचता है जबकि 85 फ़ीसदी बिचौलिये खा जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 80 करोड़ को अन्न कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत छह हज़ार ₹ मिल रहा है, उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। तीस करोड़ से ज़्यादा को आयुष्मान योजना का लाभ किंतु हेमंत सरकार की लापरवाही का नुक़सान झारखंड वासियों को झेलना पड़ा है। आदिवासी समाज के आदिम जनजाति समूह के लिए 20000 करोड़ कोर्पस फण्ड की व्यवस्था की गई। संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस का रूप दिया।

जबकि हेमंत सरकार पर सत्तर हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का भला तो हेमंत सरकार ने नहीं किया किंतु अपने परिवार के लोगों का पूरा ख़याल रखा। अपने लोगों को ग़लत तरीक़े से खनिज खदानों का आवंटन किया। उन्होंने कहा कि चंपई सरकार भी हेमंत सरकार की पार्ट टू साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जबकि हज़ारीबाग़ लोकसभा चुनाव में इसबार सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने का रिकॉर्ड बनेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता मनमित अकेला और जुगनू सिंह, विवेक जोशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

By Admin

error: Content is protected !!