हजारीबाग: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कोलघटी क्षेत्र से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में  दीपक कुमार दांगी (उम्र 20) पिता बसंत दांगी, बरुण कुमार (27 वर्ष)  पिता सुरेश दांगी और सुदेश यादव (20 वर्ष) पिता जगदीश यादव, सभी गिद्धौर थाना, जिला चतरा के निवासी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कोलघटी क्षेत्र कि एक सफेद अपाची बाइट पर तीन लोग बोरा में कुछ समान लेकर घूम रहे है। सूचना का सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगाया गया। चेंकिग के कम में कोलघटी एरिया के मलती टांड़ में सफेद रंग के अपाची गाडी को रोक कर चेक किया गया। चेंकिग के कम में गाड़ी पर एक बोरे के साथ तीन लोग सवार पाए गये। पुलिस ने बोरा खोलकर जांच करने पर उसने अफीम पाया। पुलिस ने बाइक और अफीम जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभियान में एसडीपीओ सदर हजारीबाग अमित आनंद, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय, पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू रजक, पिंटू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक काशीनाथ सिंह सदलबल शामिल थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!