रांची: पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को अभियान चलाकर देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  रांची-गुमला मार्ग पर टोल प्लाजा के पास आरोपी स्वीफ्ट डिजायर कार में थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में  नगड़ी थाना क्षेत्र के रहनेवाले नुरूल अंसारी, मो. कैफ अंसारी और रियाज अंसारी शामिल हैं। 

इस संबंध में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचंना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में टोल प्लाजा के निकट स्वीफ्ट डिजायर कारृ (JH01EJ2286) की जांच के दौरान काल पर सवार सभी तीन लोग भागने  लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। छानबीन करने पर आरोपियों के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By Admin

error: Content is protected !!