हजारीबाग: सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत मंडई कला में बुधवार को तीन दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ भव्य कलशयात्रा के साथ आरंभ हुआ।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए।

अवसर पर आयोजन समिति ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का अंग-वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। सांसद ने  छठ घाट में विधिवत पूजा- अर्चना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने कलश में जल उठाया। यज्ञाचार्य पूर्णेंद्र जी महाराज (अयोध्या) और उपाचार्य विजयानंद शास्त्री (अयोध्या) के नेतृत्व में गाजे-बाजे और भगवा ध्वजों के साथ 201 कलशों की यात्रा निकाली गई। 

मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।  उन्होंने कहा की भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का मानव जीवन में होना अति आवश्यक है और इन तीनों का संचार यज्ञ के माध्यम से हमारे अंतरात्मा में होता है। 

मौके पर  पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा नेता विजय कुमार, महेश प्रसाद, रंजन चौधरी, यज्ञ समिति से जुड़े अनिल कुमार पांडेय, ज्ञानेश्वर सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, ऋषभ सिन्हा, राहुल यादव, अभिषेक कुमार, रामू यादव, संजीव कुमार सिन्हा, बिक्रम पांडेय, श्यामलाल ठाकुर, संजय ठाकुर, दीपक सिन्हा, लक्ष्मण यादव, गौरव सहाय, अविनाश कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, गुड्डू राणा, विकास कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिन्हा, भोला रजक, गोवर्धन रजक, संदीप कुमार सिन्हा, अविरल बिहारी लाल, दिलीप कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, संजीव कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रणय कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

By Admin

error: Content is protected !!