Three day 'sansad khel mahotsav' ends in khel gaonThree day 'sansad khel mahotsav' ends in khel gaon

झारखंड में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं : राज्यपाल

रांची: खेल गांव में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए। सांसद संजय सेठ ने ट्राइबल पगड़ी पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद संजय सेठ द्वार भव्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में शामिल सभी लोगों को जोहार! कहा कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। तीरंदाजी में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा, निक्की प्रधान, क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी सहित झारखंड के कई खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। यह वीरों की भी धरती है। भगवान बिरसा मुंडा देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। यहां खेल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा है। इसे और बेहतर बनाने के लिए अपने स्तर से और प्रयास करूंगा।

वहीं सांसद संजय सेठ ने कहा कि शपथ लेने के उपरांत यह राज्यपाल का पहला कार्यक्रम है। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। राज्यपाल अभिभावक के तौर पर बच्चों को आशीर्वाद देने आये हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि खेल में गांव-कस्बों के बच्चों की प्रतिभा सामने आए इसके लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं खेल महोत्सव में हुए विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में 17 प्रखंडों के 200 पंचायत के करीब 5023 बच्चों ने भाग लिया। 6 खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 668 प्राइज का वितरण किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया गया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद अजय मारू ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!