युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास का दिया गया प्रशिक्षण
रांंची: नेहरू युवा केंद्र रांची के द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यांग परिसर मोराबादी में आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ।
प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र रांची के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक श्रीकांत निराला, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ उपस्थित थे।
अवसर पर नेहरू युवा केंद्र रांची के उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दिन के प्रशिक्षण के दौरान आप सबों ने जो सीखा है उसे अपने क्लब और समाज में बताएं। जिससे की और भी युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सशक्त भारत के निर्माण करने में अपनी भूमिका निभा सकें। साथ ही जिस भी गांव में युवा मंडल का गठन नहीं हुआ है। वहां पर युवा मंडल का गठन कर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। तभी इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ सभी को मिल सकेगा। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से जुड़कर आप अपने व्यक्तित्व का विकास एवं रोजगार मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर आगें बढ़ सकते हैं।
वहीं मुख्य प्रशिक्षक श्रीकांत निराला ने कहा कि युवाओं को अच्छे व्यक्तित्व के साथ मिलनसार होना चाहिए। जिससे कि वह गांव, समाज, प्रखंड जिलें के विकास में अपना अहम योगदान दे सकें। समाज में एक आदर्श युवा के रूप में उनकी पहचान हो और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। युवा अपने गांव के युवा मंडल को सशक्त बनाने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी निभाएं। जिससे कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के ग्रामीण उठा सकें।
तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षुओं के बीच नेहरू युवा केंद्र रांची के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षक श्रीकांत निराला, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके से शीला कुमारी, प्रमीला कुमारी, चान्हो से शांति देवी, जीवन कुमार महतो, मोनिका उरांव, इटकी से त्रिपुरारी कुमार हर्ष, विकास कच्छप, अगम टोप्पो, अजय उरांव, रांची से अस्मिता सोनम, रौशन गौतम, बुड़मू से विक्की पाहन, रवि उरांव, कुलदीप महतो, कुलदीप गोड़ाईत, जुगेश उरांव मिंज, कुंदन खलखो, यमुना कुमारी, खलारी से पंकज कुमार, प्रकाश कुमार, रातू से तापेश्वर कुमार, पार्वती तिर्की, विजय सिंह, सिल्ली से जोसना कुमारी, मेघनाथ महतो, अरविन्द कुमार महतो, कपिल लोहरा, मांडर से अंजू तिर्की, आरती तिर्की, वीणा कुमारी, सुकरमनी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।