युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे युवा

रांंची : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र रांची के द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यांग परिसर मोराबादी रांची में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र रांची के उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक श्रीकांत निराला, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुशवाहा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ उपस्थित थे।

मौके पर नेहरू युवा केंद्र रांची के उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व की कमी है जिस कारण युवा जल्द ही भटक जाते हैं। सही मार्गदर्शन मिलें तो युवा बड़े से बड़े काम को आसानी से कर सकते हैं।

मुख्य प्रशिक्षक श्रीकांत निराला ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान टीमों का गठन, स्वयंसेवी भूमिका, युवा आन्दोलन से युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, युवा नेतृत्व के घटक, सामुदायिक विकास के स्वरूप, आजादी का अमृत महोत्सव – इंडिया @75, डिजिटल साक्षरता – स्मार्टफोन/एप्लीकेशन/वेबसाइट, समूह चर्चा सहित कई विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी जाएगी। तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षुओं को नेहरू युवा केन्द्र रांची के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुड़मू से विक्की पाहन, रवि उरांव, कुलदीप महतो, कुलदीप गोड़ाईत, जुगेश उरांव मिंज, कुंदन खलखो, यमुना कुमारी, खलारी से पंकज कुमार, प्रकाश कुमार, रातू से तापेश्वर कुमार, पार्वती तिर्की, विजय सिंह, सिल्ली से जोसना कुमारी, मेघनाथ महतो, अरविन्द कुमार महतो, कपिल लोहरा, मांडर से अंजू तिर्की, आरती तिर्की, वीणा कुमारी, सुकरमनी कुमारी, कांके से शीला कुमारी, प्रमीला कुमारी, चान्हो से शांति देवी, जीवन कुमार महतो, मोनिका उरांव, इटकी से त्रिपुरारी कुमार हर्ष, विकास कच्छप, अगम टोप्पो, अजय उरांव, रांची से अस्मिता सोनम, रौशन गौतम सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!