धनबाद: रेल मंडल धनबाद में टिकट चेकिंग अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा है। इस क्रम में शुक्रवार को धनबाद–कोडरमा रेलखंड में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशन सहित अन्य रेल खंडों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई। अभियान में शामिल टीमों ने स्टेशनों और विभिन्न मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी गहन जांच की। 

जांच अभियान में कुल 1526 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल रहे। इस दौरान उनसे सात लाख 95 हज़ार 415 रूपए जुर्माने के रूप में राशि वसूल की गई और कड़ी हिदायत भी दी गई।

धनबाद रेल मंडल की ओर से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को बिना टिकट ट्रेन में सवार यात्रियों से किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!