धनबाद: रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को धनबाद मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 918 यात्रियों को पकड़ा गया।जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल रहे। पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 6 लाख 6 हजार 90 रूपए वसूले गए। साथ ही यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। यात्रियों से अपील की गई की जिस श्रेणी की टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें।