रांची: भीषण गर्मी के मद्देनजर झारखंड के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। सरकार के सचिव के.रवि कुमार ने इसके संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसके तहत केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक और छठवीं  से उपर की कक्षाएं सुबह 07: 00 12 बजे तक संचालित होंगी।

आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में प्रार्थना सभा और खेल-कूद की गतिविधियां खुले में नहीं होंगी। जबकि मध्याह्न भोजन नियमित रूप से संचालित होगा। यह आदेश 19 अप्रैल 2023 से 25 अप्रैल 2023 तक लागू रहेगा।

By Admin

error: Content is protected !!