रामगढ़: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भुरकुंडा में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ ए’ला एंग्लाइज स्कूल और श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रामनवमी मैदान से तिरंगा यात्रा शुरू होकर बिरसा चौक, जनता टॉकीज, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान देश के महापुरुषों और वीर शहीदों के जयकारे से क्षेत्र गूंजायमान रहा। बैंड की धुन पर तिरंगा झंडा लिए केई बच्चों ने स्केटिंग का भी मनमोहक प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, संजीव कुमार बाबला, प्रवीण राजगढ़िया, विजयंत कुमार, विश्वरंजन सिन्हा, संजय पांडेय, इस्लाम, कंचन दास सहित कई शामिल रहे।