गिरीडीह: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गिरिडीह के द्वारा जन सहारा केंद्र, बगोदर में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर मनोज कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख हरेंद्र सिंह राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्रीकांत निराला एवं प्रशिक्षक जयशंकर प्रसाद अग्रवाल उपस्थित थे।
प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर मनोज कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्रीकांत निराला एवं प्रशिक्षक जयशंकर प्रसाद अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल नैयर परवेज ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओं के लिए बहुत बड़ा मंच है। युवा नेहरू युवा केन्द्र के साथ जुड़ कर देश, राज्य, पंचायत, गांव और समाज की दशा व दिशा को तय कर पाएंगे।
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी सफल व्यक्ति को आप देखेंगे तो पता चलेगा कि उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपा है। युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास आवासीय प्रशिक्षण पाकर आप अपने गांव, समाज के विकास में भागीदार बने।
उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव और समाज का विकास में युवा अपनी जवाबदेही तय करें। युवा गांव और समाज के सामुदायिक विकास के लिए मिलकर प्रयास करें। सरकार के द्वारा चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिससे सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्रीकान्त निराला ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कानूनी जानकारी, ग्रामीण विकास की योजनाएं, नेहरू युवा केंद्र संगठन एक परिचय, पृष्ठभूमि, संरचना, अच्छे नागरिक एवं नागरिकता, राष्ट्रीय मूल, सामाजिक न्याय, समानता और साम्प्रदायिक सद्भावना, युवा मंडल क्या, क्यों और कैसे ?, विविध जानकारी, व्यक्तिगत विकास, सामुदायिक विकास की अवधारणा, भारत में सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण विकास, युवा मंडल का कार्य/गतिविधि, जीवन कौशल, नेतृत्व विकास, नेतृत्व के गुण, एक सफल नेतृत्वकर्ता सहित कई विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षुओं को नेहरू युवा केन्द्र गिरीडीह के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदय कुमार सोनी, शेख मोकिम, नीतू कुमारी, सुजाता कुमारी, दुमरचंद महतो, अभिषेक कुमार, मोनू यादव, पूजा कुमारी, चम्पा कुमारी, खेमिया कुमारी, ओमप्रकाश महतो, भारती कुमारी, प्रीति कुमारी, चंपा कुमारी, हेमंती देवी, खेमिया कुमारी, कृष्ण कुमार, मोनू यादव, नीतू कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मंजू कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रवीण कुमार, सुजाता कुमारी, अभिषेक कुमार, सुधांशु कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार भुईयां, सोहन कुमार भुईयां, शिव सिद्धार्थ प्रसाद मंडल, अरविंद कुमार पांडेय, पंकज कुमार, सौरभ कुमार, पूजा कुमारी, कौशल्या कुमारी, छाया देवी, काजल कुमारी, सोनी कुमारी, गिरिजा कुमारी, थानेश्वर महतो, कामेश्वर प्रसाद महतो सहित कई लोग मौजूद थे।