Training program organized under sparsh leprosy awareness campaignTraining program organized under sparsh leprosy awareness campaign

गढ़वा: स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में सहिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने कहा कि स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान सरकार की महत्त्वपूर्ण कार्य योजना है। जिसमें स्वास्थ्य सहिया के द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ एवं टी.बी. रोगियों की खोज कर उनको नियमित रूप से दवा खिलाने पर जोर देना है। तब जाकर आगामी 2025 में हमारा देश टी.बी. मुक्त और 2027 में भारत कुष्ठ मुक्त हो सकता है।

वहीं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी ने कहा कि आप सभी सरकार की एक महत्त्वपूर्ण अंग हैं। सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाए जा रहे सभी कार्यों की जिम्मेवारी आप सभी पर है। जिस प्रकार से आप सभी के द्वारा पूर्व के सभी कार्यों को पूरी शिद्दत के साथ किया है। उसी प्रकार से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को भी पूरे तन्मयता के साथ पूरा करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य सहिया को समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के द्वारा शपथ दिलाया गया। मौके पर मुख्य रूप से तरुण विश्वास, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल ठाकुर, सहिया साथी प्रमिला देवी, सहिया गीता देवी, नीरू देवी, सुभद्रा देवी, अनिता देवी, आशा देवी, रूपा देवी, सरिता देवी, देवमणि देवी सहित कई सहिया उपस्थित थीं।

By Admin

error: Content is protected !!