देवघर: जिले के मार्गोमुंडा प्रखंड अंतर्गत पंदनिया पंचायत भवन में वी द पीपल अभियान व दलित विकास परिषद (नेटवर्क) के संयुक्त तथावधान में “संविधान से समाधान – सिटीजन अड्डा” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था आश्रय, मधुपुर के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के शुरुआत में नेटवर्क के संयोजक शंकर दास के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर चर्चा की गई इसी क्रम में संस्था की सचिव दीपा कुमारी के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को आज के प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला, इसके उपरांत प्रशिक्षण का पूरा सत्र का संचालन वी द पीपल अभियान की ओर से आयें फैसिलिटेटर पवन कुमार सिन्हा के द्वारा टापू का खेल एवं संविधान निर्माण की प्रक्रिया को लेकर सत्र का संचालन किया, किसी क्रम में संविधान की उद्देशिका में वर्णित मूल्यों को विस्तार पूर्वक समझाया।
प्रशिक्षण के अंत में मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य दीपा देवी, सुषमा देवी और संस्था के सचिव दीपा कुमारी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सिटिजन चैंपियन का प्रमाण पत्र दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से आशा देवी, उर्मिला देवी, रजीना मुर्मू, आफसीन अरशद, संगीता हंसदा, आलिया शाही, कुंदन कुमार रवानी, कृष्णा कुमार, डब्बलू कुमार यादव, रितेश रवानी, मोहित यादव, प्रीति कुमारी, गीता देवी, नमिता देवी, रेखा देवी, सुमन कुमारी, काजल पहाड़िया, सुषमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रोजलिन टुडू, खुशबू कुमारी, प्रफुल्ल कुमार मंडल, नीलम देवी, दीपा कुमारी, जमुना देवी, सुलेखा देवी, यशोदा देवी, सावित्री कुमारी, चांदनी यादव, मुस्कान प्रवीण, कपिल देव यादव, ललित किस्कू, संगीता कुमारी, कविता देवी, दीपा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।