निधि द्विवेदी जामताड़ा और अनिमेष नैथानी गोड्डा एसपी बने
रांची: राज्य के 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। पांच जिले गिरीडीह, गोड्डा, लातेहार, साहिबगंज और जामताड़ा के एसपी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है।
पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड अंजनी कुमार झा को स्थानांतरित कर उप निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड निधि द्विवेदी को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक लातेहार अंजनी अंजन का तबादला कर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गिरीडीह दीपक कुमार शर्मा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक एस.सी.आर.बी का पदभार सौंपा गया है।
समादेष्टा, गह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं झारखंड अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जामताड़ा अनिमेष नैथानी का तबादला कर पुलिस अधीक्षक गोड्डा के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीणा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, एस.आई.बी. विशेष शाखा, झारखंड के पद पय नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक साहेबगंज कुमार गौरव को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक लातेहार के पद पर नियुक्त किया गया है।
पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत डॉ. बिमल कुमार को पुलिस अधीक्षक गिरीडीह का पदभार दिया गया है।
पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत मनीष टोप्पो को पुलिस अधिक्षक विशेष शाखा, झारखंड का पदभार दिया गया है।