रांची: झारखंड में मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। राज्य के 48 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसे लेकर गृह, कारा, आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार ने मंगलवार की शाम अधिसूचना जारी किया है।

तदाशा मिश्रा एडीजी रेल से विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित की गई हैं। एडीजी अभियान संजय लाठकर को स्थानांतरित कर एडीजी रेल नियुक्त किया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव टी कंदसामी को एडीजी अभियान नियुक्त किया गया है। एडीजी जैप प्रिया दूबे को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का पदभार दिया गया है। आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक आईजी रांची नियुक्त किए गए हैं। आईजी रांची अखिलेश कुमार झा को निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग नियुक्त किया गया है। आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होकर को आईजी रेल नियुक्त किया गया है। आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार को आईजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईजी बोकारो माइकल एस. राज आईजी अभियान नियुक्त किए गए हैं। आईजी दुमका क्रांति कुमार गणिदेशी आईजी बोकारो बनाए गए हैं। आईजी रेल नरेंद्र कुमार को आईजी मानवाधिकार का पदभार दिया गया है। निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी दुमका नियुक्त किया गया है। आईजी संगठित अपराध सह आईजेल सुदर्शन प्रसाद मंडल को आईजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईजी मानवाधिकार पटेल मयूर कन्हैयालाल आईजी प्रोविजन नियुक्त किए गए हैं।

डीआईजी हजारीबाग संजीव कुमार डीआईजी एसीबी नियुक्त किए गए हैं।  डीआईजी पलामू वाई.एस. रमेश डीआईजी एससीआरबी बनाए गए हैं। डीआईजी बोकारो सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी कार्मिक बनाया गया है। डीआईजी कोल्हान मनोज रतन चौथे को डीआईजी विशेष शाखा का पदभार दिया गया है। डीआईजी सीआईडी संध्या रानी मेहता को डीआईजी बजट नियुक्त किया गया है। डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल डीआईजी विशेष शाखा नियुक्त किए गए हैं। डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी पलामू नियुक्त किया गया है। डीआईजी विशेष शाखा चंदन कुमार झा को डीआईजी सीआईडी बनाया गया है। डीआईजी विशेष शाखा अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी कोल्हान का पदभार दिया गया है। 

एसपी विशेष शाखा कुसुम पुनिया को समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल को समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग का पदभार दिया गया है। समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग मोहम्मद अर्शी को एसपी सिमडेगा नियुक्त किया गया है। एसएसपी धनबाद हृदीप पी जनार्दनन एसपी विशेष शाखा नियुक्त किए गए हैं। एसपी सीआईडी निधि द्विवेदी को एसपी पाकुड़ बनाया गया है। एसपी पश्चिमी सिंहभूम आशुतोष शेखर को एसपी पीटीसी, पद्मा नियुक्त किया गया है।

समादेष्टा जैप-10 पीयूष पांडेय को जमशेदपुर एसएसपी नियुक्त किया गया है। एसपी पाकुड़ प्रभात कुमार एसएसपी धनबाद नियुक्त किए गए हैं। एसपी खूंटी अमन कुमार को एसपी गढ़वा बनाया गया है। एसपी एसीबी सादिक अनवर रिजवी को एसपी लोहरदगा बनाया गया है। एसपी हजारीबाग अरविंद कुमार सिंह एसपी एसीबी नियुक्त किए गए हैं।  एसपी चतरा विकास कुमार पांडेय को एसपी एसीबी बनाया गया है। एसपी एसीबी अंजनी अंजन एसपी हजारीबाग बनाए गए हैं। एसपी सिमडेगा सौरम को समादेष्टा जैप-10 का पदभार दिया गया है। एसपी सिटी धनबाद राजकुमार मेहता को एसपी जामताड़ा बनाया गया है। एसपी गुमला शंभू कुमार सिंह को समादेष्टा जैप-4 बोकारो का पदभार दिया गया है और एसआईएस एफ का प्रभार भी दिया गया है। एसपी सिटी धनबाद अजीत कुमार को एसपी सिटी रांची नियुक्त किया गया है। समादेष्टा एसआईएसएफ बोकारो मुकेश कुमार एसपी गोड्डा बनाए गए हैं। 

समादेष्टा जैप-1 राकेश रंजन  एसपी पश्चिमी सिंहभूम नियुक्त किए गए हैं। एसपी लोहरदगा हरिश बिन जमा एसपी गुमला बनाए गए हैंऋ एसपी विशेष शाखा मनीष टोप्पो को एसपी खूंटी नियुक्त किया गया है् एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं हरविंदर सिंह को एसपी बोकारो बनाए गए हैं। एसपी ग्रामीण रांची सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी चतरा बनाया गया है। एसपी रेल प्रवीण पुष्कर को एसपी ग्रामीण रांची बनाया गया है। एसपी अभियान चतरा ऋत्विक श्रीवास्तव को एसपी सिटी धनबाद नियुक्त किए गए हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!