छह घंटे में पूरा हुआ पटना से रांंची तक ट्रायल रन 

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर लोगों में दिखा उत्साह 

रांंची: झारखंड और बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार को पटना-रांंची वाया हजारीबाग नई रेल लाइन पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। पटना से सुबह 06:55 पर खुली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर बाद 12:48 बजे रांंची पहुंची। ट्रायल रन में लगभग 6 घंटे का समय लगा। इस बीच ट्रेन का गया, हजारीबाग और बरकाकाना में ठहराव हुआ। बरकाकाना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर  ट्रेन 11: 25 पहुंची और 11:30 रवाना हुई।

अवसर पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरकाकाना जंक्शन तक पहुंचे। जहां प्लेटफार्म पर मौजूद भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। यहां सांसद ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर उनकी यह यात्रा अविस्मरणीय है। क्षेत्र के लोग रांंची-पटना वाया हजारीबाग नई रेल लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से काफी उत्साहित हैं। ट्रायल के उपरांत जल्द ही कॉमर्शियल परिचालन शुरू हो जाएगा।

Trial run of Patna-Ranchi Vande Bharat Express successful
रांंची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

इस दौरान बरकाकाना स्टेशन पर ट्रेन की पूजा की गई और लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई। यहां से ट्रेन सिधवार, हेहल, सांकी होते हुए रांंची गई। प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवान और रेलवे अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर काफी उत्साहित दिखे। 

रांंची से पटना तक छह घंटे का सफर होगा बेहद रोमांचक

रांंची-पटना वाया हजारीबाग-कोडरमा नई रेल रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द शुरू होगा। रांची से पटना महज छह घंटे का सफर होगा। यही नहीं रामगढ़ जिले में पड़नेवाले सांकी और सिधवार के बीच एक के बाद एक चार सुरंगों से होकर ट्रेन गुजरेगी। जिसमें लगभग 1.7 किलोमीटर लंबे कट एंड कवर सुरंग में सफर का रोमांच कई गुणा बढ़ जाएगा। पहाडियों पर लहराती ट्रेन से बाहर का खूबसूरत और विहंगम प्राकृतिक नजारा पूरे सफर के दौरान ताजगी से भर देगा।

By Admin

error: Content is protected !!