बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की जल्द होगी स्थापना : रोशनलाल चौधरी 

रामगढ़: पतरातू में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में सोमवार की डीएवी स्कूल के निकट बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे।

अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा के कटआउट पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हमारी स्वाधीनता और अस्मिता के लिए उलगुलान किया और बड़ी लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ने कहा कि इस स्थल पर कटआउट की जगह बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी। 

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन उप मुखिया नंदकिशोर महतो, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष वारिस खान, अमित कुमार सिंह, राजेंद्र महतो, वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, रणधीर कपूर, अशोक ठाकुर, सुबोध ठाकुर, कन्हैया कुमार, अशोक महतो, कृष्णा कुमार सहित अन्य  उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!