उरीमारी(हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सचिव गोपाल यादव ने डॉ. अंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक ललन कुमार के द्वारा बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वहीं संगीत शिक्षक नवीन कुमार पाठक के द्वारा बाबा साहब के जीवनी पर कविता प्रस्तुत की गई। अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने संविधान लिखित अनुच्छेद, अनुसूची एवं भागों के बारे में जानकारी देते हुए इसके मूल्यों पर चर्चा की। इस दौरान बच्चों के बीच अंग्रेज़ी एवं हिंदी भाषण का प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक सीमा श्रीवास्तव, सरिता ग्यासेन, नवीन पाठक, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, प्रियंका सिंह, रेनू कुमारी, शालिनी सिंह, रितु कुमारी, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, शिव शाह, सुनील कुमार मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!