रांची: बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल डड़िया में शनिवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रख सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक बैद्यनाथ कुमार पाण्डेय ने डॉ. मनमोहन सिंह की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में भी देश के लिए योगदान दिया। वे देश के बड़े अर्थशास्त्री के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

मौके पर अनूप सिंह, संजय उरांव, आनंद सिन्हा, प्रकाश सोनी, आभा सिन्हा, योग कुमार पाण्डेय, सीमा दास, कुसुम, सुजाता कुमारी, तन्वी सिंह, सोनी सिंह, सखी कुमारी, किरण सोनी, कृष्णा, सुरेन्द्र, ऊषा, प्रीति, योगेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!