रामगढ़: पीटीपीएस स्थित विधायक आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार, संघर्ष और सादगी पूर्ण जीवन  देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया। वहीं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन सादगी और संघर्षों से भरा रहा है और उन्होंने सिद्ध किया कि अभाव किसी भी इंसान के जीवन को अवरुद्ध नहीं कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन मो. वारिस खान ने किया। मौके पर रितिक कुमार, गणेश ठाकुर, चंदन कुमार, राहुल रंजन, वीरेंद्र कुमार झा, रणधीर कपूर, छोटू करमाली, नागेश्वर महतो, विनोद कुमार, राज किशोर सिंह, मनीष कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश सिंह, गणेश करमाली, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!