रामगढ़: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुए आइइडी ब्लास्ट में शहीद हजारीबाग के लाल कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को रामगढ़ में श्रद्धांजलि दी गई। रांची एयरपोर्ट से वीर का पार्थिव शरीर हजारीबाग ले जाने के क्रम में बुधवार की शाम रामगढ़ में स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

यहां पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ सिक्ख रेजीमेंट सेंटर में रखा गया। जहां गुरुवार की सुबह सैन्य अधिकारियों के साथ उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां से शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक आवास हजारीबाग ले जाया गया। 

By Admin

error: Content is protected !!