रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पी.एन. सिंह की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अवसर पर उदगार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय पी.एन. सिंह ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई, उन्होंने हमेशा समाज के उत्थान के लिए काम किया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार भी रहे, 1987 में इन्हें बिहार राज्य लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 2000 में प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष संगठन द्वारा इन्हें मनोनीत किया गया। संगठन के प्रति इनकी निष्ठा और इच्छा शक्ति को देखते हुए इन्हें 1980 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का लगातार सदस्य मनोनीत किया गया। इनका सादा एवं सरल जीवन तथा स्पष्ट विचार लोगों को बरबस आकर्षित एवं प्रभावित करता था। ये दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे। इन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया ।हर छोटे बड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहकर उनका हौसला बढ़ाया करते थे।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ जयप्रकाश गुप्ता, सोनाल शांति, अमरेंद्र सिंह, कमल राजेश सिन्हा, सन्नी गौतम उपाध्याय, सुरेश बैठा, अजय सिंह, सलीम खान, शैलेंद्र सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मौलेश सिंह, पूर्णिमा सिंह, राखी प्रियदर्शनी, विनंजय भारती, शरण मुंडू, शहंशाह आजम, चंद्र रश्मि पिंगुआ, उषा पासवान, विनोद सिंह, रमन सिंह बंटी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।