रामगढ़: सयाल उत्तरी पंचायत के आठ नंबर चौक पर सद्भावना समिति सयाल के तत्वावधान में रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि मनाई गई। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, सौंदा ‘डी’ परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, विंध्याचल बेदिया, संजीव बेदिया, सतीश सिन्हा, गजानंद प्रसाद के द्वारा सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
इसके उपरांत राजकीय मध्य विद्यालय सयाल की बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं सद्भावना समिति सयाल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि 23 मार्च का दिन इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेगा, क्योंकि इस दिन इन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त किया था। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था बल्कि यह लाखों क्रांतिकारियों के लिए बलिदान त्याग की अमर गाथा भी है।
मौके पर जगत प्रसाद, फूलन तिवारी, राजीव रंजन सिंह, बुलू सिन्हा, मोहम्मद इरफान, सुभाष यादव, सदानंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सद्भावना समिति सयाल के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सचिव अनूप कुमार (पिन्टू सिंह) संरक्षक विरेन्द्र पासवान, ओमप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, कृष्णा साव सदस्य रामविलास यादव, राजीव सिन्हा, बिनोद कुमार, चंद्रभान सिंह, उदय मेहता, कुमार संजय श्रीवास्तव, शशि पासवान, अभय सिंह, बिमलेश कुमार, कमलेश प्रसाद, अजित सिंह, अमित सिन्हा, शशिभुषण सिन्हा, प्रेम पासवान, भूषण शर्मा, रवि कुमार सिंह, जसीम अंसारी, अनु गुप्ता, अजय भगत, बिरदा पासवान, मोनू कुमार, अदीप सिंह, सन्नी कुमार, मधेश यादव, अनुज सिंह, रामकृपाल मालाकार, विनय यादव, ब्रजेश पासवान, गणेश यादव, राजू ठाकुर, नवीन, टाइगर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
