रामगढ़: महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर गुरुवार को रामगढ़ शहर के थाना चौक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद समेत जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश हमें बेहतर समाज के लिए प्रेरित करता है। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी जिले वासियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।
