रामगढ़: छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के निकट एनएच 23 पर रविवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की सुबह तकरीबन 09:00 बजे की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार चूरचू थाना क्षेत्र के गोंदापार निवासी सोनाराम मुर्मू (45वर्ष) अपनी पत्नी सूरजमुनि सोरेन (35वर्ष) और सास मूर्ति टुडू (65वर्ष) के साथ बाइक पर रजरप्पा के कडराडी से चुरचू (हजारीबाग) जा रहा रहे थे।
इस क्रम में कोर्ट मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आते ट्रक (JH19B-0510 ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मूर्ति टुटू पति जवन बेसरा, जुमरी, बेलगढ़ा चूरचू थाना क्षेत्र निवासी की मौत हो गई।
वहीं बाइक सवार सोनाराम मुर्मू और सूरजमुनि सोरेन गंभीर रूप घायल हो गए। आननफानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में सूरजमुनि देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं सोनाराम मुर्मू का प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।