रामगढ़: बड़का चुंबा पंचायत भवन में गुरुवार को ट्यूलिप हेल्थ केयर, कुज्जू के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार ने 52 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच भी की गई।
अवसर पर पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आगे भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ पंचायत के लोगों को मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में मेडिकल स्टाफ छोटू गंझू, प्रकाश कुमार, विजय कुमार, रूचि साहू ने सराहनीय योगदान दिया।
