नवाबाजार थाना क्षेत्र में की रही थी गांजा की खेती
पलामू: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर गांजा के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 850 किलोग्राम सूखा गांजा और चार बोरा कच्चा गांजा बरामद हुआ है। बताया जाता है कि नवाबाजार थानाक्षेत्र के सोहदाग कला में आरोपियों द्वारा गांजे की खेती की जा रही थी।
मामले का खुलासा करते हुए विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवाबाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग कला गांव में छापेमारी की गई। जहां खेत में दूसरी फसलों के बीच गांजे की खेती की होती पाई गई। गांजे की फसल को नष्ट कर दिया गया।
मामले में अशोक यादव, पिता स्व. हरंगी यादव सोहदाग कला निवासी और संदीप कुमार यादव, पिता करमदेव यादव ग्राम महुगा निवासी को गिरफ्तार किया गया गया है। आरोपियों के पास से कच्चा और सूखा गांजा बरामद किया गया है। छानबीन में पाया गया कि आरोपी गांजे की खेती और बिक्री करते हैं।
एसडीपीओ बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।