हार-जीत से अधिक अनुशासन के साथ प्रदर्शन रखता है मायने : प्राचार्य 

रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को कूप ग्राउंड में आयोजित की गयी। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जवाहर नगर पंचायत की मुखिया फूलमती देवी और विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण और मशाल प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए  मार्च पास्ट निकाला। वहीं खिलाड़ियों ने खेल के नियमों का पालन करने और खेल भावना को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया फुलमति देवी ने बच्चों को खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत से अधिक अनुशासन के साथ प्रदर्शन मायने रखता है। 

प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर, 400 मीटर 200 मीटर और 100 मीटर दौड़, 200 मीटर बाधा दौड़, 100 मीटर रिले रेस  में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए ‘सैक रेस’ (बोरा दौड़) और ‘लेमन रेस’ का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि शनिवार को समापन समारोह में 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक कंचन सोनी, कंचन दास, केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी , सूरजदेव सिंह , कंचन दास,सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, कृष्णा अम्बष्टा, सुजय कुमार सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!