रामगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भुरकुंडा पंचायत भवन में आयोजित भाजपा भुरकुंडा मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान और शिविर का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने किया। दूसरे दिन आठ वर्ग के अंतर्गत वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन और मन की बात, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, भाजपा का इतिहास, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, सरल एप्प, नमो एप्प, ए-आई सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, अनिल राय, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह और रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।  कार्यक्रम कार्य प्रभारी लक्ष्मी देवी की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। 

शिविर में महेंद्र कुमार महतो, ज्योति कुमार सिंह, राजेश कुमार सोनी, राजन पांडे, जनार्दन सिंह, कुंदन कुमार, विनोद कुमार सिंह, आकाश कुमार, राजेश मुंडा, मिथलेश बर्मन, अनीश कुमार, विजय कुमार, मैनेजर तिग्गा, राजेश कुमार, कमलेश कुमार मिश्रा, विक्की नायक, विनय भगत, काला बाबू,मनोज कुमार चौधरी, संजय पांडे, रामदास कुमार, सूरज शर्मा, अखिलेश टोप्पो, संजय कुमार पासवान, राजू प्रजापति, राधेश्याम चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, विनोद सिंह, प्रवीण कुमार, शशि भूषण सिंह, वीरू कुमार, राकेश कुमार, अनिल राय, किशोरी वर्मा, बसंत कुमार, जयप्रकाश पांडेय, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!