रांंची: अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद फार्म में गुरुवार से दो दिवसीय 45वाॅ केन्द्रीय श्री रामकृष्ण किसान मेला की शुरूआत हुई। मेला का आयोजन रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यांयन, कृषि विज्ञान केन्द्र मोराबादी रांची व विवेकानंद शिक्षण एंव शोध संस्थान और अनगड़ा प्रखंण्ड के 30 विवेकानंद सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मेले का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को पढ़कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।मेले का विषय प्रकृतिक/ जैविक खेती से ही स्वस्थ मिट्टी-स्वस्थ फसल-स्वस्थ समाज का निर्माण मुख्य अतिथि जीप अध्यक्ष श्रीमति निर्मला भगत विशिष्ट अतिथि निशा उरांव निर्देशक पंचायती राज्य झारखंड सरकार उपस्थित हुए।मुख्य अथिति ने किसानो से जैविक खेती को बढावा देने का आव्हान किया। मेले की अध्यक्षता स्वामी भवेषानन्द जी महराज व संचालन डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने किया।
किसान मेले मे फसल प्रदर्शनी के 410 नमुने का रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर मेला अध्यक्ष, सह मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, प्रखंड विकास पदाधिकार जयपाल सोय गेतलसूद मुखिया शान्ती मुण्डा, हेसातु मुखिया, अनिता बरला , प्रमुख दीपा उरॉंव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा,जीप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, मेला सचिव कमल बेदिया, राजकुमार बेदिया ,मालिया बेदिया , संतोष बेदिया, जगदीश भोगता,नरेन्द्रनाथ बेदिया , शिवा मुण्डा, सुधू बेदिया, देवनरायण बेदिया, अर्जुन बेदिया, प्रदीप महतो, सुरेश कुमार महतो, श्रवण मुखियार, बसंत मुण्डा, बालेशवर महतो, लालो महतो, करमसिंह बेदिया, महेन्द्र महतो, तुलसी महतो, रोहीत शाही, गम्भीर महतो, शुभांकर शाहा रसल तुर्की सहित अन्य लोग उपस्थित थे।