हूल दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रामगढ़: अखिल भारतीय किसान सभा का दो दिवसीय चौथा राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। लबगा के अतुल कुमार अंजान सभागार में सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व सम्मेलन की शुरूआत हूल दिवस पर शहीद सिद्दो-कान्हू और फूलो-झानो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सम्मेलन के दूसरे दिन अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कार्य और सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में आज किसान सबसे बदहाल है। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। तीन काला कृषि कानून के चलते देश के कई किसान शहीद हुए हैं।
वहीं किसान सभा के राज्य अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड में भी किसानों की स्थिति खराब है। किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसी सरकार ने अभी तक कोई ठोस काम नहीं किया है । यहां के किसान आज भी भगवान भरोसे खेती पर निर्भर है। विस्थापन से भी हजारों किसान बेघर हो गए हैं। लेकिन झारखंड सरकार ने अभी तक विस्थापन नीति नहीं बनाई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा इसके लिए लागातार संघर्ष करेगा।
मौके पर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को राहत देने हेतु अभी तक कोई योजना नहीं बना सकी है। उल्टे भूमि बैंक के नाम पर किसानों के जोत कोड़ की गैरमजरूआ भूमि को भूमि बैंक में डालकर किसानों को भूमिहीन बनाने का काम कर रही है। मौके पर किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष के डी सिंह, रूचिर कुमार तिवारी, ने किसानों की जनसमस्याओं पर प्रकाश डाला एवं किसान संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेने को कहा।
सम्मेलन के दौरान सर्वम्मति समिति से 35 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कार्यकारिणी अध्यक्ष केडी सिंह, वरीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र, उपाध्यक्ष नेमन यादव, अर्जुन कुमार, हेमकांत मांझी, महादेव राम, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह महासचिव पुष्कर महतो, उप महासचिव महेंद्र पाठक गणेश प्रसाद महतो, सोनिया देवी, अनिरूद्ध कुमार, विमणकांत घोष, उमेश सिंह सहित सदस्यों में जगदीश महतो, मुकुंद महतो, अमरूल, महेश बेसरा, मेवालाल प्रसाद, साबिर अंसारी, बीएन ओहदार, महेश सिंह चुने गए।
सम्मेलन में महेंद्र पाठक केडी सिंह, कन्हैयालाल पहाड़िया, पीके पांडे, अजय सिंह, रुचिर तिवारी, विष्णु कुमार, मनोज कुमार महतो, शंभू प्रसाद, मिथिलेश दांगी, गणेश महतो, अंबुज ठाकुर, जितेंद्र सिंह, जैनेंद्र कुमार पीयूष कुमार, जियाउल अंसारी, मनोज पाहन, पोचाई प्रसाद, महादेव राम, सोनिया देवी, सीमा, राजकिशोर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।