रामगढ़: भाजपा बरकाकाना मंडल के तत्वावधान में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन और मन की बात, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, भाजपा का इतिहास, कार्य विस्तार पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया, सरल एप्प, नमो एप्प, ए-आई के उपयोग के संबंध में भी विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक प्रो. संजय प्रसाद सिंह डॉ. संजय सिंह, राजीव पामदत्त, अजय यादव, महेंद्र कुमार महतो कुणाल दास और सत्यपाल बोहरा द्वारा दिया गया।
मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो की अध्यक्षता और प्रभारी राजीव पामदत्त की देखरेख में शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले सभी प्रशिक्षुओं का सरल एप्प के माध्यम से निबंधन किया गया। शिविर का समापन सामूहिक राष्ट्रगान ‘के साथ हुआ। शिविर में मंडल क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
