रामगढ़: भाजपा भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को देवरिया पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन मुख्य रूप से वरीष्ठ नेता प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह, मंडल सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, वर्ग प्रभारी शैलेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी और बालेश्वर राम शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ‘शौर्य’ और संचालन महामंत्री राजेंद्र मुंडा ने किया।

शिविर की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया। कार्यक्रम में आगे मंचासीन अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। दो दिवसीय शिविर में विभिन्न वर्गों में वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन और मन की बात, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, भाजपा का इतिहास, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, सरल एप्प, नमो एप्प को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में संजू देवी, राजेश कुमार महतो, वीरेंद्र सिंह, सहजनाथ बेदिया, अनिल सिंह खरवार, भारत कुमार महतो, योगेश्वर महतो, राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार यादव, बाबूलाल बेदिया, कृष्ण मुंडा, केदारनाथ बेदिया, विश्वनाथ मुंडा, भोला प्रसाद, अर्जुन तूरी, पंचम महतो, महेश करमाली, नारायण करमाली, हिमांशु त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
