रामगढ़: पतरातू प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो दिव्यांग बच्चों को निशुल्क व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि सह जिला पार्षद राजाराम प्रजापति ने संयुक्त रूप से पटेलनगर पंचायत की दिव्यांग लवली कुमारी और देवरिया पंचायत की स्मृति कुमारी को व्हील चेयर दिया। अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों सके, इसके लिए सभी को प्रयास जरूर करना चाहिए।
मौके पर विकास कुमार, देवरिया पंचायत समिति जितेन्द्र नायक, पटेल नगर पंचायत समिति प्रतिनिधि अवधेश पासवान ,सौन्दा डी पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, समाजसेवी उदय अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल सिंह खरवार मौजूद थे।