रामगढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर छत्तरमांडू में सोमवार को एलपी ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्री गोकुल बस (JH 10 BM 8219) धनबाद से बोकारो होते हुए रांची जा रही थी। इस क्रम में छत्तरमांडू में रामगढ़ कोर्ट मोड़ से पहले पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आते ट्रक (JH 13C 0232) से बस की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में ट्रक चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। जबकि बस पर सवार एक महिला की मौत हो गई‌। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार से पांच लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। 

By Admin

error: Content is protected !!