रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मतकमा चौक के निकट मंगलवार को सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल सौंदा चीप हाउस निवासी भोला यादव (42 वर्ष) पिता नरेश यादव अपनी स्प्लेंडर बाइक ( जेएच 24 सी 7743) पर मतकमा चौक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सांवरिया मॉल के निकट सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भोला यादव को चकमा दे दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में भोला यादव के सिर में काफी चोट लगी है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!