संघर्ष है यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की पहचान : नरेश मंडल
रामगढ़: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 88वां स्थापना दिवस मंगलवार को भुरकुंडा परियोजना के बांसगढ़ा भूमिगत खदान पर उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल सुरक्षा समिति सदस्य विकास कुमार और संचालन अनुज कुमार ने किया। अवसर पर यूनियन के केंद्रीय सचिव नरेश मण्डल ने कहा कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की स्थापना चार जनवरी 1939 को गिरिडीह के बनियाडीह वेश वर्कशॉप कामगारो के द्वारा किया गया था। कई बलिदान और संघर्षों के बाद यूनियन इस मुकाम पर पहुंची है और निरंतर मजदूर हित में कार्य कर रही है। वहीं यूनियन के द्वारा भुरकुंडा हॉस्पिटल, परियोजना कार्यालय, सिविल विभाग, आरडब्लूएस के कर्मचारियों और मजदूरों का मुंह मीठा कर यूनियन के स्थापना दिवस मनाया।
मौके पर भुरकुंडा शाखा सचिव लखेन्द्र राय, रंजीत कुमार, अफजल हुसैन, संतोष कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष अशोक राम, जोगेंद्र ठाकुर, मंज़ूर खान, प्रेम सिंह, मनोज झा, मदन मोहन ओझा, आलोक पुरखत, जगदीश, विजय यादव, दुधेश्वर महतो, प्रेम माहेश्वरी, मंगल नायक, बीरेंद्र कुमार, जाफर, दिवाकर, परदेशी, पालो, संभु, सुनील मिश्रा, विजय साव, प्रकाश मुंडा, गोपाल करमाली, भुनेश्वर, भानु, तुलेश्वर, सहित सैकड़ो मज़दूर शामिल थे।
