मजदूरों का भविष्य तय करेगा देशव्यापी हड़ताल : नरेश मंडल

रामगढ़: सीसीएल के भुरकुंडा परियोजना स्थित रीजनल वर्कशॉप में सोमवार को संयुक्त मोर्चा ने 9 जुलाई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर सभा की। जिसके माध्यम से ट्रेड यूनियन के नेताओं ने मजदूरों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए एटक के संयुक्त सचिव नरेश मंडल ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा चार लेबर कोड मजदूरों के हित में नहीं है। यह कानून पूंजीपतियों के पक्ष में है। चार लेबर कोड लागू होने के बाद मजदूरों अपने अधिकार के लिए आंदोलन तक नहीं कर सकेंगे। नये कानून के तहत 8 घंटे की बजाय12 घंटे काम लिया जाएगा। कहा कि कोयला उद्योग का निजीकरण किया जा रहा है। रेवेन्यू शेयरिंग और एमडीओ के माध्यम से अब कोयला खनन और बिक्री किया जा रहा है। जो कोल इंडिया और इसके श्रमिकों के लिए सही नहीं है। नरेश मंडल ने आगे कहा कि आगामी 9 जुलाई की हड़ताल मजदूरों का भविष्य तय करेगी। इस हड़ताल को ऐतिहासिक बनाना है।

सभा को कोलफील्ड मजदूर यूनियन के नेता पप्पू सिंह, रामाकांत दूबे, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के नेता लखेंद्र राय, अशोक राम, अफजल हुसैन, सुनील मिश्रा, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नौशाद हुसैन, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के नेता शैलेंद्र सिंह, रामाश्रिष्ठ सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!