रामगढ़: कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यासायी के ऑफिस पर फायरिंग की और भाग निकले। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची कुजू पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के शाम तकरीबन सात बजे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने कोयला व्यावसायी कल्याण पांडेय के ऑफिस पर तीन फायरिंग की। गोली चलने की आवाज पर कल्याण पांडेय ऑफिस के अंदर भागकर एक अन्य कमरे में घुस गये। फायरिंग कर दोनों अपराधी बाइक पर हजारीबाग की ओर भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। अपराधी कौन थे और फायरिंग के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। कयास लगाया जा रहा है कि रंगदारी और दहशत फैलाने की मंशा से फायरिंग की गई है।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!