मुख्यमंत्री सहित यूपीए के नेताओं ने चितरपुर में की चुनावी सभा
रामगढ़: यह सही और गलत के चुनाव का समय है। महिला सम्मान की बात है। ममता देवी जी को न्याय दिलाना है। एक मां की ममता को न्याय दिलाना है। रामगढ़ में भी विपक्ष का धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा। यह बातें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के तहत चितरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
चितरपुर के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में गुरुवार को यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने कांंग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो भारी मतों से जिताने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में ममता देवी को 5 सालों के लिए एमएलए चुना गया। राज्य अलग होने के 20 साल के बाद पहली बार राज्य में आदिवासियों मूलवासियों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की सरकार बनी। इसलिए षड्यंत्र के तहत आंदोलनकारी नेत्री ममता देवी को जेल भेजा गया। ममता देवी के मामले के गवाहों को खरीद कर उन्हें फंसाकर कर जेल भेजा गया। व्यापारियों की पार्टी ने ममता देवी को पैसे के बल पर फंसाया है। हम आज जनता की अदालत में ममता देवी को न्याय दिलाने की मांग लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में वोट खरीदने का काम हो रहा है। जबकि ममता देवी ने यहां के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। यहां बड़ी संख्या में लोगों को राशन कार्ड ममता देवी का प्रयास है। बुजुर्ग और विधवाओं को पेशन भी ज्यादा मिल रहा है। इसमें ममता देवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को केलावाले चूल्हा प्रमुख के नाम पर मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
सभा को करते हुए मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख सहित अन्य वक्ताओं ने आजसू पार्टी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। बजरंग महतो को वोट देने की अपील की।