केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया
रामगढ़: आजसू जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी और संचालन जिला प्रधान सचिव अनुज तिवारी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय महासचिव सह पूर्व डीआईजी संजय रंजन, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, केंद्रीय सचिव विजय साहू उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के आगमन पर बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने पार्टी द्वारा घोषित 100 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी साझा की। बताया कि आगामी 22 जून को आजसू का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप से पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाए। आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहदत दिवस पर एक लाख कार्यकर्ताओं का रांंची में जुटान होगा। जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लेकर चुनावी मेनीफेस्टो जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य भर में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं 16 अगस्त से 02 अक्टूबर तक पूरे झारखंड में आजसू की निर्माण यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी कार्यक्रमों में आजसू रामगढ़ जिला के कार्यकर्ता बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे।
राज्य के 3.5 करोड़ लोगों के सम्मान और स्वाभिमान की करनी है रक्षा : देवशरण भगत
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू सामाजिक न्याय की बात करती है। झारखंड के स्थानीय और ज्वलंत मुद्दों की बात करती है। झारखंड के लोगों की समस्याएं ही आजसू के मुद्दे हैं। झारखंड अलग राज्य के लिए असल संघर्ष आजसू ने किया है। झारखंड अलग राज्य गठन भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। देवशरण भगत ने आगे कहा कि जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई भी पूरी इमानदारी से नहीं लड़ी, आज वहीं लोग सत्ता में आकर झारखंड को लूट रहे हैं। ठगबंधन में शामिल सभी दल झारखंड की जनता को सिर्फ ठग रहे हैं। यहां मंत्रियों से लेकर उनके चपरासी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राज्य की जनता अब बदलाव चाह रही है।
कहा कि आजसू आगामी विधानसभा में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। आजसू 100 की स्ट्राइक रेट के साथ हर सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हरेक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़े। जनता के बीच जाएं और आजसू की जीत का मार्ग प्रशस्त करें।
लूट-खसोट की सरकार को ध्वस्त करना है : संजय रंजन
आजसू के वरीष्ठ सह पूर्व डीआईजी संजय रंजन ने कहा कि विजय के बाद अब विश्लेषण का वक्त है। शिथिलता को दूर करना है और पार्टी को प्राणवान बनाकर विधानसभा में आजसू की जीत का परचम लहराना है। वर्तमार में राज्य की सरकार का राजकुमार भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। सरकार में दो नंबर के नेता भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। यह सरकार राज्य को सिर्फ लूट रही है। कहा कि आपके पास 100 दिनों का समय है। चुनावी रणभूमि में उतरना है और लूट-खसोट की इस सरकार को हर हाल में धवस्त करना है।
बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में आजसू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चंद्रमनी देवी, जिला सचिव लालचंद महतो, मनोज कुमार महतो, नीतीश निराला, दयासागर प्रसाद, धर्मेंद्र साव भोपाली, विश्वरंजन सिन्हा, वीरू सिंह, बबलू मोदी, पंकज कुमार दांगी, विभन सिंह, पवन करमाली, रिंकू करमाली, जेठू महतो, मोहनलाल महतो, राजेश कुमार महतो, अरूण अग्रवाल, छोटू पटेल, पंकज महतो, नरेश महतो, तेजनाथ महतो, बालकृष्ण ओहदार, सुरेश कुमार पटेल, बलराम महतो, हरेश कुमार राय, ललन कुमार सिंह, प्रकाश प्रभाकर सहित कई उपस्थित रहे।